सिलीगुड़ी, 6 अक्टूबर (नि.सं.)। दो सूत्री मांगों को लेकर सीपीआईएम दार्जिलिंग जिला कमेटी ने मंगलवार को आंदोलन किया। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता महानंदा ब्रिज से जुलूस निकालकर सिलीगुड़ी महकमा शासक कार्यालय के सामने पहुंचे और प्रदर्शन किया।
सीपीआईएम ने मांग की कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से बाहर किए गए वैध मतदाताओं के नाम जल्द से जल्द सूची में शामिल किए जाएं। इसके साथ ही पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आम लोगों को परेशान करने और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने तथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पार्टी नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों का जल्द समाधान किया जाना जरूरी है। मांगें पूरी नहीं होने पर आने वाले दिनों में और व्यापक आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।





