यह यात्रा सिलीगुड़ी शहर की विभिन्न सड़कों और महत्वपूर्ण इलाकों से होकर गुजरेगी। भाजपा की ओर से बताया गया कि यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी कार्यों, लोगों की सेवा और देश के विकास से जुड़े संदेश को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा।
‘सेवा ज्योति यात्रा’ के शुभारंभ कार्यक्रम में राज्य के पर्यटन मंत्री तथा सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष सहित भाजपा के नेता-नेत्री और विभिन्न स्तरों के कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।
भाजपा के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्य और जनकल्याण में उनकी भूमिका का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है।





