स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह टहलने निकले लोगों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति को पड़ा देखा। इसके बाद रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
व्यक्ति की मौत कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका है। मौत के कारण को लेकर रहस्य बना हुआ है। पुलिस ने मृतक की पहचान करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।





