चुनावी रण में सौहार्द की मिसाल: आनंदमय बर्मन और झरेन राय की शिष्टाचार मुलाकात 

बागडोगरा, 29 मार्च (नि.सं.)। विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच बागडोगरा में राजनीतिक सौहार्द की अनोखी तस्वीर देखने को मिली, जहां बीजेपी और सीपीआईएम उम्मीदवार आमने-सामने आए।माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के बागडोगरा में बीजेपी उम्मीदवार आनंदमय बर्मन अपने कार्यकर्ताओं के साथ गदाधरपल्ली और स्टालिन नगर इलाके में प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान पानीघाटा रोड पर उनकी मुलाकात सीपीआईएम उम्मीदवार झरेन राय से हो गई, जो उसी समय इलाके में जनसंपर्क अभियान चला रहे थे।दोनों नेताओं ने राजनीतिक मतभेदों के बावजूद आपस में सौहार्दपूर्ण मुलाकात की और बातचीत की। 
आनंदमय बर्मन ने कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन व्यक्तिगत सौजन्यता और संस्कृति को बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने झरेन राय को एक वरिष्ठ राजनीतिक व्यक्तित्व भी बताया।
वहीं, सीपीआईएम उम्मीदवार झरेन राय ने भी कहा कि चुनावी मैदान में लड़ाई जरूर है, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर सौहार्द बना रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जनता से अच्छा समर्थन मिल रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *