राजगंज, 18 अप्रैल (नि.सं.)। भाजपा को चुनाव से पहले बड़ा फायदा मिला है। तृणमूल कांग्रेस सहित विभिन्न दलों को छोड़कर लगभग 30 परिवार भाजपा में शामिल हो गए।
जानकारी के अनुसार, राजगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी दिनेश सरकार के नेतृत्व में साहुडांगी के जलडुमुर पाड़ा इलाके में एक सभा आयोजित किया गया था। जहां राजगंज विधानसभा उम्मीदवार दिनेश सरकार के हाथों 30 परिवारों के तृणमूल समेत करीब 150 समर्थक भाजपा में शामिल हुए।
कार्यक्रम में प्रत्याशी के अलावा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सनातन भौमिक, उत्तर मंडल अध्यक्ष अर्जुन मंडल, युवा मोर्चा नेता सिद्धार्थ पंडित, प्रदीप राय, मनोरंजन पाल, हराधन साहा, अजीत दत्ता समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
भाजपा नेतृत्व का दावा है कि इस सामूहिक जुड़ाव से इलाके में संगठन और मजबूत होगा। चुनाव में इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।
राजगंज में तृणमूल समेत कई दलों के 30 परिवार भाजपा में शामिल

Share this story
More from उत्तर बंगाल
उत्तर बंगालराजगंज में बांस झाड़ से 13 फीट लंबा अजगर बरामद, मचा हड़कंप
राजगंज, 22 सितंबर (नि.सं.)। राजगंज के संन्यासीकाटा ग्राम पंचायत के नाकुगछ गांव में मंगलवार सुबह बांस झाड़ से करीब 13 फीट लंबा विशाल अजगर बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने बांस के झाड़ में विशाल अजगर को देखा। खबर फैलते ही सांप को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण…
सिलीगुड़ीदार्जिलिंग मोड़ पर नया आरओबी का एक हिस्सा खुला, जाम से मिलेगी राहत की उम्मीद
सिलीगुड़ी, 20 सितंबर (नि.सं.)। दार्जिलिंग मोड़ पर लंबे समय से जारी जाम की समस्या के बीच रविवार को नवनिर्मित रोड ओवरब्रिज (आरओबी) का हिस्सा आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। सांसद राजू बिष्ट और राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री अजय पोद्दार की मौजूदगी में आरओबी का उद्घाटन किया गया। इसके बाद नए आरओबी से वाहनों की आवाजाही शुरू हो…
उत्तर बंगालरिश्तेदार के घर से लौट रहे एक युवक की रास्ते में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
जलपाईगुड़ी , 20 सितंबर (नि.सं.)। चाय बागान के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना जलपाईगुड़ी के बेरुबारी इलाके की है। मृतक युवक की पहचान मनोजित राय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक बाइक पड़ी देखी। पास जाने पर उन्हें एक युवक का…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी राउंड टेबल इंडिया की अनूठी पहल, फ्लाइट ऑफ फैंटेसी कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद छात्रों को कराया हवाई यात्रा
सिलीगुड़ी, 20 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी ACE राउंड टेबल 232 ने समाज सेवा के तहत एक अनोखी मिसाल कायम की है। अपने फ्लाइट ऑफ फैंटेसी कार्यक्रम के तहत संस्था ने भारती हिंदी विद्यालय के जरूरतमंद छात्रों के एक समूह को उनकी ज़िंदगी की पहली हवाई यात्रा का अनुभव कराया। शनिवार को यह नन्हे यात्री बागडोगरा एयरपोर्ट से डिब्रूगढ़ जाने वाली फ्लाइट…
