जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने बांस के झाड़ में विशाल अजगर को देखा। खबर फैलते ही सांप को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों की नजर पड़ने के बाद अजगर बांस के ऊपरी हिस्से में चढ़ गया। इसके बाद वन विभाग के आमबाड़ी रेंज को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे। बांस की ऊंचाई पर चढ़े अजगर को सुरक्षित तरीके से निकालने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। वनकर्मियों ने कई बांस काटकर सावधानीपूर्वक अजगर को नीचे उतारा और उसका रेस्क्यू किया।
वन विभाग के अनुसार, अजगर पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी लंबाई करीब 13 फीट है। रेस्क्यू किए गए अजगर को पहले आमबाड़ी रेंज कार्यालय ले जाया जाएगा। इसके बाद वन विभाग के नियमों के अनुसार उसे उपयुक्त जंगल में छोड़ दिया जाएगा।





