सिलीगुड़ी, 16 नवंबर (नि.सं)। सिलीगुड़ी में दंपति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। रविवार सुबह सिलीगुड़ी के आशीघर मोड़ के पास साहू नदी के किनारे से एक दंपति का शव बरामद हुआ।
इसी दिन अनिमा बर्मन नामक एक महिला का रक्तरंजित शव नदी में मिला। महिला के पति तपन बर्मन का शव नदी से कुछ दूर जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। दंपति भोलानाथ पारा इलाके का निवासी है। अनिमा एक स्थानीय कारखाने में काम करती थी। जबकि तपन बर्मन राजमिस्त्री का काम करता था। पति शनिवार शाम करीब 6 बजे अपनी पत्नी को कारखाने से लेने गया था। तब से दोनों लापता थे। परिवार वालों ने रात में भी तलाश की। सुबह थारोघाटी के पास साइकिल पाया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों को दोनों का शव देखा। महिला का गला कटा हुआ था। परिवार का दावा है कि परिवार में कोई अशांति या परेशानी नहीं थी। लेकिन किसी को समझ नहीं आ रहा कि यह घटना क्यों हुई। लोगों का अनुमान है कि पति ने पत्नी की हत्या करके आत्महत्या कर ली होगी। आशीघर चौकी की पुलिस ने दंपति के शव बरामद कर उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है।
