राजगंज के आमबाड़ी स्टेशन पर ट्रेन स्टॉपेज की मांग तेज, नागरिक मंच ने सौंपा ज्ञापन

राजगंज, 20 मार्च (नि.सं.)। आमबाड़ी स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को आमबाड़ी-फालाकाटा नागरिक मंच ने स्टेशन मास्टर के माध्यम से उत्तर-पूर्व सीमांत रेलवे के कटिहार डिवीजन के DRM को ज्ञापन सौंपा।
जानकारी के अनुसार, हाल ही में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा 15463/15464 हल्दीबाड़ी-बालुरघाट और 15467/15468 हल्दीबाड़ी-बामनहाट ट्रेनें शुरू की गई है। इन ट्रेनों के चलने से इलाके के लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन आमबाड़ी स्टेशन पर इनका ठहराव नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
नागरिक मंच का कहना है कि आमबाड़ी और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और कामकाजी लोग रोजाना सिलीगुड़ी व अन्य जगहों पर आवागमन करते है। लेकिन स्टेशन पर ट्रेन न रुकने के कारण उन्हें दूसरे स्टेशनों पर जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है, जिससे समय और परेशानी दोनों बढ़ती है।

इसके अलावा, शाम के समय बस और अन्य परिवहन की कमी के कारण यात्रियों को और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। महत्वपूर्ण स्टेशन होने के बावजूद पर्याप्त ट्रेनों का ठहराव न होना लंबे समय से स्थानीय लोगों की नाराजगी का कारण बना हुआ है।

ऐसे में नागरिक मंच ने मांग की है कि जल्द से जल्द इन ट्रेनों का आमबाड़ी स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया जाए। मांग पूरी न होने पर उन्होंने बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetjojobetcasinopermobilbahisjojobetCasibomjojobetkargabetİmajbetİmajbetjojobetCasibomjojobetgrandpashabetmarsbahisxslotjojobetmobilbahisGrandpashabet Güncel Girişurfa haberşanlıurfa habervdcasinomatadorbetcasibomgrandpashabet girişmatbet güncel girişsekabet girişsekabet girişjojobetjojobetsahabetimajbet girişvdcasino girişholiganbetgrandpashabetpalacebetteosbetteosbetbahiscasino1winbetgitromabetgameofbetcratosroyalbetgrandpashabetjojobet girişDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetpadişahbetcasibomromabet Built with ❤︎ by appycodes