डाबग्राम के तेलीपाड़ा में नाला बना मुसीबत! हल्की बारिश में ही घरों में घुस रहा गंदा पानी, लोग बीमारियों की चपेट में  

सिलीगुड़ी, 12 जुलाई (नि.सं.)।  डाबग्राम-2 नंबर अंचल के तेलीपाड़ा इलाके में जल निकासी नाले की समस्या के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हल्की बारिश होते ही नाला उफन जाता है। जिससे गंदा पानी व कचरा कई घरों में घुस जाता है। खासकर एक घर की स्थिति बेहद खराब है। उक्त घर में गंदा पानी भर जाने के बाद बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है। मजबूरन घर के सदस्यों को उसी गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ता है। बरसात खत्म होने के बाद भी स्थिति में कोई खास सुधार नहीं होता।

इस समस्या का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर पड़ रहा है। गंदे पानी में आने-जाने के कारण परिवार के कई सदस्य डायरिया, त्वचा संक्रमण समेत विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसके साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मुद्दे को कई बार पंचायत और प्रधान के सामने उठाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नरेश मोड़ के पास से बड़ी मात्रा में थर्माकोल और अन्य कचरा नाले में फेंका जाता है, जिससे नाला भर गया है और पानी की निकासी लगभग बंद हो गई है।

इस संबंध में प्रधान ने बताया कि समस्या की जांच की गई है और पंचायत की ओर से नाला साफ करने की पहल शुरू कर दी गई है। जल्द ही डाबग्राम-2 नंबर अंचल में सभी कचरे को निर्धारित डंपिंग ग्राउंड में फेंकने की व्यवस्था की जाएगी। इस मुद्दे पर विधायक से भी चर्चा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetcasinopermobilbahisjojobetCasibomjojobetkargabetİmajbetimajbetjojobetCasibomjojobetgrandpashabetmarsbahisxslotnesinecasinotipobetGrandpashabet Güncel Girişurfa haberşanlıurfa habervdcasinomatadorbetcasibomVdcasinomatbet güncel girişsekabet girişonwinjojobetjojobetsahabetjojobet girişvdcasino girişholiganbetgrandpashabetpalacebetteosbetbahiscasino1winbetgitromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetgrandpashabetholiganbet Deneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetpadişahbetcasibombetsalvador giriş Built with ❤︎ by appycodes