धूपगुड़ी में बंद ट्रैफिक बूथ से व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

धूपगुड़ी, 6 फरवरी (नि.सं)। धूपगुड़ी में बंद ट्रैफिक बूथ से एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह शहर के कुमलाई ब्रिज के पास एक खाली पड़े ट्रैफिक बूथ से व्यक्ति का शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि यह ट्रैफिक पुलिस बूथ काफी समय से बंद था।
आज सुबह, स्थानीय लोगों ने बूथ के अंदर व्यक्ति का शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलने के बाद धूपगुड़ी ट्रैफिक OC पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतक को कभी-कभी आसपास के इलाके में देखा जाता था। हालांकि, सवाल उठ रहे है कि व्यक्ति का शव बंद ट्रैफिक बूथ के अंदर कैसे आया। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *