धूपगुड़ी, 6 फरवरी (नि.सं)। धूपगुड़ी में बंद ट्रैफिक बूथ से एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह शहर के कुमलाई ब्रिज के पास एक खाली पड़े ट्रैफिक बूथ से व्यक्ति का शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि यह ट्रैफिक पुलिस बूथ काफी समय से बंद था।
आज सुबह, स्थानीय लोगों ने बूथ के अंदर व्यक्ति का शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलने के बाद धूपगुड़ी ट्रैफिक OC पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतक को कभी-कभी आसपास के इलाके में देखा जाता था। हालांकि, सवाल उठ रहे है कि व्यक्ति का शव बंद ट्रैफिक बूथ के अंदर कैसे आया। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।
धूपगुड़ी में बंद ट्रैफिक बूथ से व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

Share this story
More from उत्तर बंगाल
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा
सिलीगुड़ी, 10 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के इस्कॉन मंदिर में गोवर्धन पूजा पूरे धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और विशेष अन्नकूट महाभोग के आयोजन के साथ उत्सव संपन्न हुआ। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने वृंदावन वासियों को इंद्रदेव के बजाय…
सिलीगुड़ीभक्ति और परंपरा की अनूठी मिसाल पेश कर रहा किन्नर समुदाय, सिलीगुड़ी में वर्षों से कर रहा मां काली की पूजा
सिलीगुड़ी, 10 नवंबर (नि.सं.)। सामाजिक पहचान और परंपरागत सीमाओं से परे भक्ति, आस्था और विश्वास की अनूठी मिसाल किन्नर समुदाय पेश कर रहा है। सिलीगुड़ी के बारीभाषा मदानी बाजार इलाके में किन्नर समुदाय की ओर से आयोजित काली पूजा इस वर्ष भी स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। समुदाय के सदस्य पिछले कई वर्षों से लगातार इस…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में जमीन विवाद में भाजपा की महिला नेत्री पर घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट का आरोप, 100 से अधिक लोगों के खिलाफ शिकायत
सिलीगुड़ी, 10 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में जमीन विवाद को लेकर घर पर हमला करने, परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट करने तथा सोने के गहने और नकदी लूटने का गंभीर आरोप सामने आया है। इस मामले में भाजपा की महिला नेत्री मामूनी दास और उनके समर्थकों पर आरोप लगाया गया है। घटना एनजेपी थाना क्षेत्र के फूलबाड़ी-2 नंबर ग्राम पंचायत…
उत्तर बंगालखूंटी पूजा के साथ नक्सलबाड़ी में रास उत्सव की तैयारियां शुरू, 18 दिनों तक चलेगा मेला
नक्सलबाड़ी, 10 नवंबर (नि.सं.)। खूंटी पूजा के साथ ही नक्सलबाड़ी में रास उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष नक्सलबाड़ी शांतिनगर युवा समुदाय की ओर से आयोजित रास मेला 18 दिनों तक चलेगा। मेले में 142 प्रतिमाओं के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की जीवनलीला को प्रदर्शित किया जाएगा। मंगलवार को नक्सलबाड़ी शांतिनगर के स्कूल मैदान में शांतिनगर युवा…
