सिलीगुड़ी, 20 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के एक होटल से इस्लामपुर निवासी युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अजीत दास के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, अजीत गुरुवार को काम के सिलसिले में इस्लामपुर से सिलीगुड़ी आया था। रात में वह शहर के एक होटल में ठहरा था। शुक्रवार सुबह होटल के कमरे से उसका शव बरामद किया गया।
सूचना मिलते ही पानीटंकी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




