स्कूल के टीआईसी संजीव सरकार ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक शिक्षिका ने शेड में शव को देखा। स्कूल के शिक्षक-कर्मचारी और स्थानीय लोग भी मृतक की पहचान नहीं कर सके है।
स्थानीय निवासी मिराज ने बताया कि सुबह करीब सात बजे सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे। उनके अनुसार, मृतक को इलाके में कोई नहीं पहचानता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि फोर-लेन विस्तार कार्य के दौरान स्कूल की पुरानी चारदीवारी तोड़ दी गई है। इसके कारण स्कूल परिसर काफी हद तक खुला हुआ है। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर बाहरी लोग स्कूल परिसर में प्रवेश कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द चारदीवारी का निर्माण कराने की मांग की है।
इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है।





