परिवार के अनुसार, बुधवार रात फुलबाड़ी पार्किंग इलाके में विश्वकर्मा पूजा को लेकर एक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक खत्म होने के बाद एक परिचित व्यक्ति ने दीपु से उसे सिलीगुड़ी के सेवक रोड तक छोड़ने का अनुरोध किया। इसके बाद दीपु बाइक से उसे छोड़ने के लिए गया।
परिजनों का दावा है कि परिचित को छोड़कर लौटते समय तीनबत्ती इलाके के पास दीपु की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि हादसा कैसे हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं है।
परिवार के सदस्य गोविंद चंद्र राय ने बताया कि रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच उन्हें दुर्घटना की सूचना मिली। तब तक पुलिस घायल दीपु को अस्पताल ले जा चुकी थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।





