सिलीगुड़ी, 16 सितंबर (नि.सं.)। शिवमंदिर स्थित एक शॉपिंग मॉल से दो एसी की तार चोरी होने के मामले में माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निक्की दास के रूप में हुई है। चोरी की घटना 9 सितंबर को हुई थी। घटना के बाद शॉपिंग मॉल के मालिक ने माटीगाड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि शिकायत के आधार पर माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मंगलवार रात माटीगाड़ा के तुम्बाजोत स्थित जोड़ा ब्रिज के पास अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की गई एसी की तार लिचुबागान इलाके में छिपाकर रखने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी हुई तार बरामद कर ली।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान निक्की दास के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।





