स्थानीय लोगों के अनुसार, मालवाही वाहनों के वहां से जाने के बाद नाले के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। पुलिस की जांच में उसकी मौत की पुष्टि हुई।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान और मौत के कारण का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।





