पिकअप वैन में भैंस तस्करी की साजिश नाकाम, 10 भैंस के साथ दो गिरफ्तार

खोरीबाड़ी, 20 फरवरी(नि.सं)। पिकअप वैन में भैंस तस्करी की साजिश को खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने नाकाम कर दिया है। असम ले जाए जाने से पहले ही पुलिस ने 10 भैंस बरामद कर ली और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, खोरीबाड़ी के थानझोड़ा चाय बागान इलाके से 10 भैंसों के साथ दो पिकअप वैन जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद अफजल और नजरुल अंसारी के रूप में हुई है। दोनों नक्सलबाड़ी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि भैंसों को बिहार से लाया गया था और असम की ओर तस्करी करने की योजना थी। वाहन चालकों के पास वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने भैंसों को खोहाड़ (पशु आश्रय) भेज दिया और दोनों पिकअप वैन को जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *