बताया गया है कि खुर्शीद बिहार से खोरीबाड़ी में प्रवेश कर रहा था। उसके कब्जे से एक राउंड कारतूस सहित आग्नेयास्त्र बरामद हुआ है। आरोपी को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया।
वहीं, खोरीबाड़ी में भैंस तस्करी में मदद करने के आरोप में पुलिस ने एक कंटेनर को रोककर 40 भैंसों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के पूर्णिया निवासी बरकतुल्लाह और मालदा निवासी प्रदीप मंडल के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को भी आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया।





