भोरेर आलो थाने की पुलिस और एनजेपी आबकारी विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान नेपालीबस्ती इलाके में फ्रिज में रखी गई देसी चुलाई बरामद की गई। वहीं, जलडुमुर इलाके से भारी मात्रा में फर्मेंटेड वॉश बरामद हुआ।
बरामद चुलाई शराब और फर्मेंटेड वॉश को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, अवैध चुलाई शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा।





