नक्सलबाड़ी, 26 सितंबर (नि.सं.)। तड़के पुलिस ने कंटेनर को रोककर भैंसों की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने कंटेनर से 46 भैंस बरामद की हैं।
जानकारी के अनुसार, नक्सलबाड़ी थाना पुलिस ने एनएच-327 स्थित सातभैया मोड़ पर तड़के एक कंटेनर को रोका। कंटेनर बिहार से भैंसों को लेकर असम जा रहा था। जांच के दौरान भैंसों को ले जाने से संबंधित वैध लाइवस्टॉक दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने 46 भैंसों को बरामद कर लिया।
मामले में कंटेनर चालक राकेश राय को गिरफ्तार किया गया है। वह बिहार का निवासी बताया गया है। पुलिस ने कंटेनर को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है।





