जानकारी के अनुसार, शनिवार को फांसीदेवा के विधायक और हेल्थ स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन दुर्गा मुर्मू ने खोरीबाड़ी के बातासी स्वास्थ्य केंद्र में नई एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की। अब तक इस स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस की सुविधा नहीं थी, जिसके कारण इलाके के करीब 40 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
एंबुलेंस सेवा नहीं होने के कारण दुर्घटना के मामलों में घायलों को अस्पताल पहुंचाने और गंभीर मरीजों को रेफर करने में अक्सर दिक्कत होती थी। अब एंबुलेंस सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने विधायक की इस पहल के लिए उनका आभार जताया है। इस दौरान विधायक ने खुद एंबुलेंस चलाकर सेवा का उद्घाटन किया।





