दीप प्रज्वलित करने और फुटबॉल को किक मारकर राजगंज पंचायत समिति की अध्यक्ष मोनिका अधिकारी और उपाध्यक्ष निताई मंडल ने प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में राजगंज के बीडीओ शुभंकर दास, भोरेर आलो थाने के ओसी सुदीप दत्त, अंबाड़ी रेंज के रेंजर पोखर तामांग, बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत की प्रधान रोहिणी बर्मन, उपप्रधान प्रतिमा सिंह राय, भाजपा जिला कमेटी के सदस्य देवाशीष दे, अजय अधिकारी, उदयगिरि राय, स्वागता राय, अनवार हुसैन, तापस सरकार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
निताई मंडल ने बताया कि इस दिवा-रात्रि प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। फुटबॉल मुकाबले रात तक चलेंगे और प्रतियोगिता के रात करीब 3 बजे तक जारी रहने की संभावना है। विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा।
गौरतलब है कि प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक राजगंज के विधायक दिनेश सरकार फिलहाल कोलकाता में एक कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण उद्घाटन समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। हालांकि, उन्होंने बाद में मैदान में पहुंचने की कोशिश करने की बात कही है।




