प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला पिछले कुछ दिनों से दार्जिलिंग मोड़ इलाके में रह रही थी। वह स्थानीय दुकानदारों से मदद मांगकर अपना गुजारा कर रही थी। हालांकि, इलाके के दुकानदारों में से कोई भी उसकी पहचान नहीं जानता था।
बताया जा रहा है कि रविवार को महिला अचानक दार्जिलिंग मोड़ के पास सड़क पर अचेत होकर गिर पड़ी। उसे इस हालत में देखकर स्थानीय दुकानदारों को संदेह हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही प्रधान नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल महिला की पहचान और मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।





