मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी एक बैग में प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतलें लेकर तस्करी के इरादे से फौजी मैदान पहुंचा था। हालांकि, इससे पहले कि वह अपने मंसूबे में कामयाब हो पाता, भक्ति नगर थाने की पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से प्रतिबंधित कफ सिरप की करीब 30 बोतलें बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी इन बोतलों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस आरोपी को सोमवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश करेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।





