सिलीगुड़ी के मदानी बाजार में हार्डवेयर दुकान में दुस्साहसिक चोरी, जांच में पुलिस

सिलीगुड़ी, 6 फरवरी (नि.सं)। सिलीगुड़ी के मदानी बाजार इलाके में एक हार्डवेयर की दुकान में देर रात दुस्साहसिक चोरी की घटना सामने आई है। गुरुवार देर रात अज्ञात बदमाश दुकान में घुसकर कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह जब दुकान मालिक दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले दुकान की छत (सिलिंग) टूटी हुई देखी। अंदर जाकर देखने पर दुकान के कई सामान बिखरे पड़े थे, जिससे चोरी की घटना का पता चला। घटना के बाद तुरंत एनजेपी थाने को सूचना दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *