सिलीगुड़ी, 6 फरवरी (नि.सं)। सिलीगुड़ी के मदानी बाजार इलाके में एक हार्डवेयर की दुकान में देर रात दुस्साहसिक चोरी की घटना सामने आई है। गुरुवार देर रात अज्ञात बदमाश दुकान में घुसकर कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह जब दुकान मालिक दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले दुकान की छत (सिलिंग) टूटी हुई देखी। अंदर जाकर देखने पर दुकान के कई सामान बिखरे पड़े थे, जिससे चोरी की घटना का पता चला। घटना के बाद तुरंत एनजेपी थाने को सूचना दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
सिलीगुड़ी के मदानी बाजार में हार्डवेयर दुकान में दुस्साहसिक चोरी, जांच में पुलिस

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीतीस्ता में हाथी के बच्चे के रेस्क्यू में योगदान देने वाले 24 लोगों को ‘गजा मित्र पुरस्कार’
सिलीगुड़ी, 7 अक्टूबर (नि.सं.)। वन्यजीव सप्ताह 2026 के अवसर पर बुधवार को सिलीगुड़ी स्थित बंगाल सफारी के नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (WTI) ने बैकुंठपुर वन विभाग और नेचर एंड वाइल्डलाइफ एसोसिएशन (NWA) के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में तीस्ता नदी से हाथी के बच्चे के सफल रेस्क्यू अभियान में योगदान देने…
सिलीगुड़ीपंजाब में 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी सिलीगुड़ी से गिरफ्तार, 5 दिन की ट्रांजिट रिमांड
सिलीगुड़ी, 7 अक्टूबर (नि.सं.)। पंजाब में 5 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म कर फरार चल रहे आरोपी को पंजाब पुलिस ने सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पिंकू मंडल (45) के रूप में हुई है। मूल रूप से बिहार का रहने वाला पिंकू मंडल मजदूरी करता है और वर्तमान में प्रधान नगर थाना क्षेत्र के रेगुलेटेड मार्केट…
सिलीगुड़ीदुर्गापूजा से पहले सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर ने पूजा मंडपों और विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण
सिलीगुड़ी, 7 अक्टूबर (नि.सं.)। दुर्गापूजा से पहले शहर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर सैयद वकार रजा ने बुधवार को विभिन्न पूजा मंडपों और विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने हिलकार्ट रोड स्थित महात्मा गांधी चौक के महानंदा विसर्जन घाट समेत कई पूजा मंडपों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी: 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी दोषी, 20 साल की सश्रम कारावास
सिलीगुड़ी, 7 अक्टूबर (नि.सं.)। हिमाचल प्रदेश से 6 वर्षीय बच्ची को बेहतर भविष्य और पढ़ाई का झांसा देकर खोरीबाड़ी स्थित अपने घर लाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में सिलीगुड़ी अदालत की पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी सुनील उरांव को दोषी करार दिया है। अदालत ने उसे 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाने के साथ ही 30 हजार…
