आयोजित आमसभा में 31 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें पप्पू सिंह को अध्यक्ष, संतोष मंडल को सचिव, मिथिलेश राय को कोषाध्यक्ष और छोटू पंडित को संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा, तैयारियों के संचालन के लिए 21 सदस्यीय सलाहकार समिति भी गठित की गई है।
समिति के अध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि नंबर-1 मां संतोषी घाट पर छठ पूजा आयोजन की परंपरा के 53 वर्ष पूरे हो रहे हैं। वहीं, सचिव संतोष मंडल ने कहा कि घाट की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, पर्याप्त रोशनी और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए एसजेडीए के सहयोग से भी प्रयास किए जा रहे हैं।
समिति की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 13 नवंबर को नहाय-खाय, 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को उषा अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन होगा। फिलहाल समिति के सदस्य आयोजन को सफल बनाने की तैयारियों में जुटे हैं।





