सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 40 की निवासी हानभिका विभिन्न राज्यों और उनकी राजधानियों, फल, फूल, रंग तथा सामान्य ज्ञान से जुड़े सवालों के जवाब दे सकती है। उसे भगवद्गीता के 18 श्लोकों के नाम, गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र भी याद हैं। इसके अलावा, उसे शतरंज में भी दिलचस्पी है।
हानभिका की मां संचिता घोष ने बताया कि उन्होंने बेटी को एक साल की उम्र से ही तस्वीरों और बातचीत के जरिए खेल-खेल में सिखाना शुरू किया था। पिता सुजीत साहा भी उसकी सीखने की प्रक्रिया में सहयोग करते हैं। मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर माता-पिता विशेष सतर्कता बरतते हैं।
परिवार का कहना है कि बच्चों की प्रतिभा पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करना जरूरी है। हानभिका के माता-पिता उस पर भविष्य को लेकर कोई दबाव नहीं डालना चाहते, बल्कि उसकी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर देना चाहते हैं।





