पुलिस सूत्रों के अनुसार, जलपाईगुड़ी कोतवाली थाने की पुलिस पिछले कुछ दिनों से आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में शुक्रवार रात रानीनगर इलाके में दो लोगों को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान उनके पास से 10 लाख रुपये नकद बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के साथ ही एक गाड़ी भी जब्त की है।
गिरफ्तार दोनों व्यक्ति जलपाईगुड़ी शहर के निवासी बताए जा रहे हैं। बरामद नकदी का किसी आपराधिक गतिविधि से संबंध है या नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है। शनिवार को दोनों आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। मामले की जांच कोतवाली थाने की पुलिस कर रही है।





