कालचीनी, 4 जनवरी (नि.सं.)। कालचीनी ब्लॉक के भाटपाड़ा चायबागान के नाले से एक तेंदुए का शव बरामद किया गया है। शनिवार की दोपहर बागान के 28 नंबर सेक्शन के नाले में श्रमिकों ने तेंदुए का शव देख और इसकी सूचना वन विभाग को दी। खबर पाकर पाना रेंज से वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और तेंदुए का शव बरामद कर ले गये। वन विभाग जांच कर रहा है कि तेंदुए की मौत किस कारण हुई है।
चायबागान के नाले से तेंदुए का शव बरामद

Share this story
More from उत्तर बंगाल
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी के चंपासारी स्थित चाउमिन फैक्ट्री में लगी भीषण आग
सिलीगुड़ी, 10 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 46 के चंपासारी इलाके के पोकाइजोत में स्थित एक चाउमिन फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री से धुआं निकलता देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू…
सिलीगुड़ीभाजपा जिला अध्यक्ष को धमकी और रिश्वत मांगने का आरोप, बारासात से आरोपी गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 10 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के भाजपा सांगठनिक जिला अध्यक्ष अरुण मंडल को पुलिस अधिकारी बनकर धमकी देने और रिश्वत मांगने के मामले में सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और प्रधाननगर थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने बारासात से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल अजीम मंडल (34) के रूप में…
सिलीगुड़ीहाईकोर्ट के निर्देश पर सिलीगुड़ी में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
सिलीगुड़ी, 10 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में एक बहुमंजिला इमारत के पीछे अवैध रूप से कमरे का निर्माण किए जाने के आरोप में आखिरकार नगर निगम ने कार्रवाई की है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद गुरुवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के 10 नंबर वार्ड में अभियान चलाकर अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, संबंधित बहुमंजिला इमारत के…
उत्तर बंगालराजगंज में फिर मिड-डे मील की रसोई में चोरी, बर्तन और छात्रों की थालियां ले गए बदमाश
राजगंज, 10 सितंबर (नि.सं.)। राजगंज में एक बार फिर मिड-डे मील की रसोई में चोरी की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया। इस बार राजगंज के नंगटागछ स्पेशल कैडर प्राथमिक विद्यालय की मिड-डे मील रसोई का ताला तोड़कर चोरी किए जाने का आरोप है। बदमाश रसोई से विभिन्न बर्तन के साथ छात्रों के भोजन की थालियां भी ले गए।…
