चाय बागान के नाले में मिले तेंदुए के दो शावक, हड़कंप

फांसीदेवा,7 अक्टूबर (नि.सं.)। फांसीदेवा चाय बागान के नाले में तेंदुए के दो शावकों को देखे जाने के बाद बागान में हड़कंप मच गया। शावक को उसकी मां के पास पहुंचाने के लिए वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। घटना के बाद से चाय श्रमिक दहशत में हैं।


बताया गया है कि आज फांसीदेवा के मतीधर चाय बागान के बालासन डिवीजन में चाय की पत्तियां तोड़ने दौरान श्रमिकों ने नाले में दो तेंदुए के शावकों को देखा। इसके बाद घटना की जानकारी बागान प्रबंधन को दी गई। बाद में बागान प्रबंधन ने वन विभाग को सूचना दी तो घोषपुकुर वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेर लिया।

तेंदुए के शावकों की निगरानी के लिए ट्रैप कैमरे लगाए गए। साथ ही श्रमिकों को पत्ते तोड़ना से मना कर दिया गया। इस संबंध में घोषपुकुर रेंजर प्रमीत लाल ने कहा कि शावकों को मां तेंदुए तक पहुंचाने के लिए वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobet girişjojobetCasibomholiganbet girişcasibom girişCasibomcasibomcasibom girişCASİBOMholiganbet girişizmir escort bayanCasibom Girişcasibomcasibom güncel girişcasibom güncelCasibomCasibom Girişholiganbetholiganbet girişcasibom giriş