चाय बागान के पास कुएं से व्यक्ति का शव बरामद

राजगंज,5 नवंबर (नि.सं.)। चाय बागान के पास एक कुएं से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। यह घटना शनिवार रात को राजगंज ब्लॉक के माझीयाली ग्राम पंचायत अंतर्गत बोड़ोभिटा इलाके में घटी है। मृतक का नाम लकिजउद्दीन अहमद है। वह बोड़ोभिटा इलाके का रहने वाला था।


पारिवारिक सूत्रों के अनुसार व्यक्ति काफी समय से मानसिक रूप से बीमार था।शनिवार रात को सभी लोग खाना खाकर सो गये थे। रात में उक्त व्यक्ति घर से बाहर निकल गया था। तभी संभवतः घूमते-घूमते चाय बागान के पास कुएं में गिर गया। घटना की जानकारी राजगंज पुलिस को दी गयी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी भेजा। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *