चॉकलेट के बीच से निकली भारी मात्रा में विदेशी शराब, एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 30 सितंबर (नि.सं.)। चॉकलेट की आड़ में सिलीगुड़ी से विदेशी शराब की तस्करी बिहार में करने का एक मामला का पर्दाफाश हुआ है। प्रधान नगर पुलिस ने चॉकलेट की आड़ में ले जायी जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। साथ ही इस मामले में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम अजय कुमार साह है। वह बिहार के छपरा का निवासी बताया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को प्रधान नगर थाने की पुलिस को गुप्त सूत्रों के आधार पर खबर मिली थी कि जंक्शन बस स्टैंड से बिहार में शराब की तस्करी की जा रही है। इसी के आधार पर प्रधान नगर थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने जंक्शन बस स्टैंड पर अभियान चलाया और चॉकलेट के डिब्बे के अंदर से उक्त विदेशी शराब बरामद किया।

बताया गया है कि जब्त विदेशी शराब की कीमत लाखों रुपये है। आज आरोपी को अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरी मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *