सिलीगुड़ी, 11 जनवरी (नि.सं.)।भक्ति नगर थाना की पुलिस ने चोरी की शिकायत के 24 घंटे के अंदर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरापियों के नाम पृथ्वी सोनार और बाप्पी बर्मन है।
जानकारी मिली है कि भक्ति नगर थाना अंतर्गत भवसिंधु कॉलोनी इलाके में 5 जनवरी को चोरी की घटना घटी थी। इस मामले की शिकायत बुधवार सुबह को भक्ति नगर थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी भक्ति नगर थाना की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पहले पृथ्वी सोनार को गिरफ्तार किया।
उससे पूछताछ करने के बाद बीती रात को भक्ति नगर थाना की पुलिस नक्सलबाड़ी से चोरी का समान खरीदने वाले बाप्पी बर्मन को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी का समान भी बरामद किया गया है। आज आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।





