विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि गुरुवार सुबह स्कूल पहुंचने पर उन्होंने मिड-डे मील की रसोई का ताला टूटा हुआ देखा। अंदर जाकर जांच करने पर कई बर्तन और अन्य सामान गायब मिले। चोरी की वजह से गुरुवार को छात्रों के लिए मिड-डे मील तैयार करने में भी स्कूल प्रबंधन को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शिक्षकों का आरोप है कि इससे पहले भी विद्यालय में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। बार-बार स्कूल का सामान चोरी होने से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। शिक्षकों ने बताया कि ताजा घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।





