नक्सलबाड़ी में कांग्रेस उम्मीदवार ने तेज किया चुनाव प्रचार, जनता से मांगे वोट

नक्सलबाड़ी, 11 अप्रैल (नि.सं.)। माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमिताभ सरकार जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे है।
शनिवार को नक्सलबाड़ी हाट में उन्होंने व्यापारियों से लेकर आम खरीदारों तक से मुलाकात कर अपने पक्ष में वोट मांगे। इसी दौरान उनकी मुलाकात सीपीआईएम उम्मीदवार झरने राय से हुई, जहां दोनों ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। घाटानी मोड़ से तोताराम होते हुए बाबूपाड़ा तक प्रचार करने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि वे दिनभर स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे है।
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस 294 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। यह सीट पहले भी कांग्रेस के पास रही है। इस बार भी “दो फूल” को पीछे छोड़कर कांग्रेस जीत हासिल करेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *