खोरीबाड़ी,25 मई (नि.सं.)। कंटेनर में बांस की आड़ में लकड़ी की तस्करी करने से पहले लकड़ी को जब्त कर लिया गया है। साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना खोरीबाड़ी के बंगाल-बिहार सीमा पर चक्करामारी की है। बताया जा रहा है कि खोरीबाड़ी पुलिस ने गुप्त सूत्र से मिली सूचना के आधार पर छापेमारी कर कंटेनर को जब्त किया।
तलाशी के दौरान बांस के नीचे छिपाकर रखी गई बर्मा टीक की लकड़ी बरामद हुई। पुलिस ने करीब 30 लकड़ी बरामद की। इस घटना में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी का नाम राजेश यादव है। वह उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार लकड़ी असम के रास्ते उत्तर प्रदेश की ओर जा रही थी। गिरफ्तार व्यक्ति को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। वहीं,खोरीबाड़ी पुलिस सूत्रों ने बताया कि बरामद लकड़ी को वन विभाग को सौंप दिया जाएगा।