कूचबिहार के रसिक बील मिनी जू में आए तीन मेहमान, बढ़ा रौनक

कूचबिहार,16 दिसंबर (नि.सं.)। कूचबिहार के बक्सिरहाट में रसिक बील मिनी जू में तीन तेंदुए लाए गए है। जिससे रसिक बील में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। झाड़ग्राम जूलॉजिकल पार्क के वयस्क नर तेंदुए सोहेल को शुक्रवार रात को रसिकबिल मिनी जू में लाया गया। सोहेल कई सालों तक झारग्राम जूलॉजिकल पार्क में था। वहां उसकी पार्टनर हर्षिनी थी। सुल्तान और शहजाद उनके दो बच्चे हैं। वहां से अब सोहेल और उसके दो बच्चे सुल्तान व शहजाद का ठिकारा रसिक बील है। यहां वे रिमझिम और गरिमा के साथ रहेंगे। वन विभाग ने 3 तेंदुओं के आगमन पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।


कल रात को तीन तेंदुओं के साथ झारग्राम चिड़ियाघर रेंज अधिकारी अतुल प्रसाद दे, एक पशुचिकित्सक समेत कुल पांच सदस्य रसिक बील पहुंचे। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार कूचबिहार के रसिक बील मिनी जू में वर्तमान में रिमझिम और गरिमा दो मादा तेंदुए हैं। लंबे समय से नर साथी की कमी के कारण वयस्क मादा तेंदुए प्रजनन के मौसम के दौरान थोड़ा उदास रहती थी। वन अधिकारियों को लगता है कि सोहेल के आने से वह उदासी कम होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Jojobet Girişcasibomholiganbet girişjojobetcasino siteleriDeneme Bonuslarcasibom girişcasibomcasibom girişcasicasibomcasibom 726Bonus veren sitelerCasibom 2024 - 2025Canlı BahisBedava deneme bonusucasibom güncel girişcasibomcasibom