कोरोना वायरस: चीन से एयर लिफ्ट किये गये 324 भारतीय

नई दिल्ली, 01 फरवरी (नि.सं.)। विश्व स्वास्थ्य संगठन के कोरोना वायरस को अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने के बाद पूरी दुनिया सतर्क हो गयी है। दुनिया के तमाम देशों के हजारों लोग चीन में फंसे हुए हैं।


जिसके बाद भारत ने भी अपने नागरिकों को चीन से एयर लिफ्ट करने का फैसला लिया। जिसके बाद शुक्रवार देर रात वुहान से 324 भारतीय यात्रियों को लेकर रवाना हुआ एयर इंडिया का विशेष विमान शनिवार की सुबह दिल्ली पहुंचा। सभी भारतीय को सेना की निगरानी में रखा गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *