पुलिस के अनुसार, नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान एक फर्जी कंपनी का पता चला, जिसके नाम पर कई बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी की रकम का लेनदेन किए जाने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने सबसे पहले 19 नवंबर को कंपनी के नाम पर पंजीकृत विष्णु दर्नाल को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के दौरान नक्सलबाड़ी निवासी एमडी मजिदूल का नाम सामने आया। आरोप है कि वह लोगों को पैसों का लालच देकर उन्हें फर्जी कंपनी के नाम पर बैंक खाते खुलवाने के लिए जयदीप सिन्हा के पास भेजता था। इसके बाद पुलिस ने मजिदूल को भी गिरफ्तार कर लिया। अब जयदीप सिन्हा की गिरफ्तारी को पुलिस इस पूरे नेटवर्क के खुलासे की दिशा में अहम सफलता मान रही है।
फर्जी कंपनी के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी, मास्टरमाइंड जयदीप सिन्हा गिरफ्तार

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीरिश्वतखोरी के मामले में सीबीआई के हत्थे चढ़ा पूर्व रेलवे के मालदा मंडल का ऑफिस सुपरिटेंडेंट
सिलीगुड़ी, 27 नवंबर (नि.सं.)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की कोलकाता एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने रिश्वतखोरी के मामले में पूर्व रेलवे के मालदा मंडल में तैनात एक ऑफिस सुपरिटेंडेंट को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उमाशंकर पांडे के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर 2026 को मिली एक शिकायत के आधार पर सीबीआई ने मामला…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी के सेवक रोड पर फुटपाथ अतिक्रमण के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का अभियान
सिलीगुड़ी, 27 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के सेवक रोड पर फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए एक बार फिर ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया है। शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को नियंत्रित करने और पैदल यात्रियों की आवाजाही सुचारू रखने के उद्देश्य से सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के पानीटंकी ट्रैफिक गार्ड की ओर से यह कार्रवाई की गई। जानकारी के…
सिलीगुड़ीपतंग के प्लास्टिक मांझे में फंसा चील 24 घंटे तक 80 फीट ऊंचे पेड़ पर लटका रहा, स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू
सिलीगुड़ी, 27 नवंबर (नि.सं.)। पतंग उड़ाने वाले प्लास्टिक के धागे में पंख फंसने के कारण एक चील करीब 24 घंटे तक 70 से 80 फीट ऊंचे नारियल के पेड़ पर लटकी रही। आखिरकार स्थानीय लोगों की पहल पर शुक्रवार सुबह पक्षी को सुरक्षित रेस्क्यू कर वन विभाग के हवाले कर दिया गया। घटना सिलीगुड़ी के देशबंधुपाड़ा स्थित 29 नंबर वार्ड…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़: पत्नी पर अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर दंपति से मारपीट का आरोप, पूर्व भाजपा पंचायत सदस्य के बेटे पर लगे आरोप
सिलीगुड़ी, 22 नवंबर (नि.सं.)। पत्नी पर अश्लील टिप्पणी किए जाने का विरोध करना एक दंपति को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट की। घटना डाबग्राम-फूलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंबिकानगर इलाके की है। इस मामले में पूर्व भाजपा पंचायत सदस्य कमल बर्मन के बेटे पर मारपीट करने का आरोप लगा है। मिली…
