दहेज के लिए पत्नी की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 19 मई (नि.सं.)। दहेज के लिए पत्नी की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम एमडी आलम (27) है। वह सिलीगुड़ी के 4 नंबर वार्ड अंतर्गत आदर्श नगर कॉलोनी का निवासी है। वहीं, मृतक का नाम आयशा खातून है।


मिली जानकारी के अनुसार 15 अगस्त 2021 को सिलीगुड़ी के ज्योति नगर इलाके की रहने वाली आयशा खातून का एमडी आलम के साथ विवाह हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद से ही आयशा का पति और उसके ससुराल वाले दहेज के लिए आयशा पर शारीरिक और मानसिक रूप से अत्याचार करने लगे। इस बीच आयशा ने एक बच्चे की जन्म भी दिया। लेकिन बच्चा होने के बाद भी आयशा के उपर अत्याचार कम नहीं हुआ। इधर, 17 मई 2023 को एक बार फिर आयशा के पति और ससुराल वाले दहेज के तौर पर 3 लाख रुपये देने की मांग करने लगे।

आयशा ने जब इसका प्रतिवाद किया तब ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया गया है की इस घटना के कुछ दी देर बाद आयशा का फंदे से लटकता शव पाया गया। जिसके बाद ससुराल वालों ने आयशा को सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इस दौरान चिकित्सकों में उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ आयशा की मौत के बाद उसके मायके वालों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया।


इस मामले में मृतक आयशा के पिता ने बीते कल सिलीगुड़ी महिला थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद जांच में जुटी पुलिस ने शिकायत के कुछ घंटो के अंदर ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। दहेज के लिए प्रताड़ित और पत्नी की हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *