जलपाईगुड़ी में वृद्ध महिला की सिर कटी लाश मिली, सिर बरामद करने के लिए ड्रोन की मदद से इलाके में तलाशी

जलपाईगुड़ी, 29 मार्च (नि.सं.)। जलपाईगुड़ी में एक वृद्ध महिला की सिर कटी लाश बरामद होने के 24 घंटे बाद भी सिर बरामद नहीं हुआ है। जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने खोज शुरू करने के लिए ड्रोन की सहायता ली है।उल्लेखनीय है कि शनिवार सुबह पुलिस ने जलपाईगुड़ी सदर ब्लॉक के बहादुर ग्राम पंचायत के बानिज्या हाट इलाके में समीजा खातून नाम की एक वृद्ध महिला की सिर कटी लाश बरामद की थी। वृद्ध महिला की सिर दिन भर खोजी गई। जिसके लिए एक खोजी कुत्ता भी बुलाया गया। रात में भी खोज जारी रही। तब भी सिर बरामद नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने सुबह ड्रोन की मदद से इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है। इस बीच, घटना के बाद से वृद्ध महिला का दामाद लापता है। खबर है कि वृद्ध महिला की एक बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *