सिलीगुड़ी, 8 सितंबर (नि.सं.)। डीआरआई की टीम ने एक बार फिर से सोना तस्करी का पर्दाफाश करते हुए दलखोला टोल प्लाजा से चार लोगों को सोना तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम अमन जयसवाल (22), संभाजी उद्धव मोरे (37), मुन्ना प्रसाद (39 ) और राजा कुमार (28) है। जिसमें अमन, मुन्ना, राजा बिहार का रहने वाला है। जबकि संभाजी महाराष्ट्र का निवासी है।
डीआरआई के अनुसार, बुधवार को डीआरआई की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दलखोला टोल प्लाजा के पास अभियान चलाया। इस दौरान संदेह के आधार पर डीआरआई की टीम ने एक फोर व्हीलर गाड़ी को रोककर तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी के अंदर एक विशेष चेंबर से दो पीस सोना की बिस्कुट बरामद हुई। जिसके बाद गाड़ी में बैठे चार लोगों को हिरासत में ले लिया। डीआरआई ने हिरासत में लिए गए लोगों से सोने से जुड़े दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा पाये।
जिसके बाद डीआरआई चारों को सोना तस्करी करने के आरोप में कस्टम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जब्त सोना का वजन 1 किलो 55 ग्राम है। जब्त सोने का बाजार मूल्य 52 लाख 97 हजार 894 रूपये है। वहीं, डीआरआई ने आज चारों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया, जहां दोनों पक्षों के दलील सुनने के बाद न्यायाधीश ने चारों की जमानत याचिका मंजूर कर लिया।