जानकारी के अनुसार, नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस ने बाबूपाड़ा के नयारास्ता मोड़ के पास अभियान चलाया। इस दौरान एक स्कूटी को रोककर उस पर सवार व्यक्ति से पूछताछ की गई। इसके बाद तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 18 ग्राम ब्राउन शुगर और 14 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया।
पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार में शामिल था। मामले में स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है।




