दूधिया, 15 सितंबर (नि.सं.)। दूधिया का बेली ब्रिज मंगलवार को दिनभर बंद रहेगा। बेली ब्रिज के मासिक रखरखाव के लिए सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक पुल पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रखी गई है।
सुबह से पुल बंद होने के कारण सिलीगुड़ी और मिरिक के बीच सीधा संपर्क प्रभावित हुआ है। हालांकि, प्रशासन ने मिरिक जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की है।
बताया गया है कि बालासन नदी के तेज बहाव में दूधिया का ह्यूम पाइप पुल टूट गया है। इसके कारण इस मार्ग से मालवाहक वाहनों की आवाजाही पहले से ही बंद है। ऐसे में बेली ब्रिज के मासिक रखरखाव के लिए आज सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई है।





