दूधिया के पिकनिक स्पॉट पर लोगों की उमड़ी भीड़

सिलीगुड़ी, 25 दिसंबर (नि.सं.)। क्रिसमस के दिन लोग पिकनिक के मूड है। दूधिया के पिकनिक स्पॉट पर काफी भीड़ उमड़ पड़ी है। क्रिसमस का मतलब पिकनिक, खाना-पीना और जश्न है। जिस वजह से विभिन्न पार्क, पर्यटन स्थलों पर आज लगभग भीड़ है। दुधिया की खूबसूरत वादियों के साथ-साथ नदी में जगह-जगह पिकनिक चल रही हैं। लोग नाच, गा और झूम रहे हैं। साथ ही सेल्फी के साथ. खाना-पीना भी चल रहा है। दुधिया में सिलीगुड़ी समेत दूर-दराज के जिलों से पिकनिक मनाने आये लोगों की भीड़ देखी गयी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *