राजगंज में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ को लेकर तैयारियां तेज, झंडों और बैनरों से सजाया जा रहा इलाका

राजगंज, 8 मार्च (नि.सं)। राजगंज में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी के झंडे, फ्लेक्स और बैनर लगाए जा रहे है। राजगंज के प्रमुख चौराहों और इलाकों को भाजपा के झंडों और बैनरों से सजाया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा के राजगंज ब्लॉक कन्वेनर निताई मंडल के नेतृत्व में राजगंज के विभिन्न इलाकों—तलमा, फाटापुकुर, हाथीमोड़ और गंडाररमोड़ समेत कई जगहों पर पार्टी के झंडे लगाने का काम जारी है। पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक इस तैयारी में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं।
बताया गया है कि कूचबिहार से शुरू हुई भाजपा की रथ यात्रा कल जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। इस मौके पर राजगंज में दो स्थानों पर सभाओं का आयोजन किया गया है। ये सभाएं तलमा और गंडाररमोड़ इलाके में होंगी।
भाजपा नेताओं का दावा है कि परिवर्तन यात्रा को लेकर आम लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है और कल होने वाली सभाओं में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes