सिलीगुड़ी, 8 अक्टूबर (नि.सं.)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत 8 सूत्री मांगों को लेकर डीवाईएफआई की दार्जिलिंग जिला कमेटी ने गुरुवार को सिलीगुड़ी में एसडीओ कार्यालय अभियान चलाया। इस दौरान डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जुलूस निकालकर एसडीओ कार्यालय के सामने पहुंचे और प्रदर्शन किया।
आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें एसडीओ कार्यालय के अंदर प्रवेश करने नहीं दिया गया, जिसके बाद उन्होंने बाहर ही विरोध प्रदर्शन किया। बाद में प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और जल्द सभी चुनाव कराने समेत कुल 8 मांगें रखी गई। एसडीओ कार्यालय के सामने ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका गया। डीवाईएफआई नेताओं ने मांगें पूरी नहीं होने पर आने वाले दिनों में और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।




