जानकारी के अनुसार, आरोपी मध्य शांतिनगर इलाके में किराए के मकान में रहता था। आरोप है कि बुधवार को आरोपी विभिन्न बहानों से युवती और उसकी मां को अपने किराए के मकान में ले गया। इसके बाद झाड़-फूंक करने की बात कहकर युवती को कमरे के अंदर ले जाया गया और उसकी मां को बाहर रहने के लिए कहा गया।
आरोप है कि कमरे के अंदर युवती के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई। किसी तरह युवती वहां से निकलकर भागने में सफल रही। इसके बाद उसने परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। आरोप है कि स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई भी की।
सूचना मिलने पर आशीघर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर चौकी ले गई। बाद में आशीघर चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने सोमनाथ बारुई को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुरे मामले की जांच आशीघर चौकी की पुलिस कर रही है।




