उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर बेहद प्रतिभाशाली और संवेदनशील अभिनेता थे। फिल्म जगत की पारंपरिक स्टार संस्कृति से अलग रहते हुए भी वह आम लोगों से जुड़े रहे और उनके साथ खड़े रहने का प्रयास करते थे। उनके निधन से भारतीय सांस्कृतिक जगत को बड़ी क्षति हुई है।
वहीं, सीपीआईएम नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद विकास रंजन भट्टाचार्य के घर पर शराब की बोतल फेंके जाने के आरोप पर शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि इस तरह का हमला बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस घटना को अंजाम देने वालों ने गलत किया है।




